अम्बेडकर नगर। जिले की बसखारी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को एक किलो 42 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 30,200 नकद, दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।
पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेन्द्र कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर नितीश तिवारी के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में बसखारी पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पटना मुबारकपुर नहर के किनारे पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध गांजा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान पंकज कुमार पुत्र स्वर्गीय प्रहलाद निवासी ग्राम साबितपुर, थाना राजेसुल्तानपुर के रूप में हुई।
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रेम बहादुर यादव, उपनिरीक्षक ओमकार पटेल, कांस्टेबल अनिल यादव, निखिल यादव एवं विजय यादव शामिल रहे।