Saturday, September 12, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभियांव में ग्राम पंचायत सचिवों व पंचायत सहायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण...

भियांव में ग्राम पंचायत सचिवों व पंचायत सहायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू


जलालपुर, अम्बेडकर नगर। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत विकास खंड भियांव सभागार में मंगलवार को ग्राम पंचायत सचिवों एवं पंचायत सहायकों के लिए पंचायत विकास योजना विषय पर दो दिवसीय विकास खंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण के पहले दिन पंचायत विकास योजना को प्रभावी, पारदर्शी और जनभागीदारी आधारित बनाने पर जोर दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान ग्राम पंचायत सचिवों और पंचायत सहायकों को विकास योजनाओं की तैयारी, उनके प्रभावी क्रियान्वयन, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के बेहतर संचालन से संबंधित तकनीकी जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर प्रदीप कुमार और सूर्यभान पटेल ने पंचायतों की समग्र विकास योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाएं तैयार करने और जनसहभागिता सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई।

खंड विकास अधिकारी निरंजन प्रकाश ने कहा कि ग्राम पंचायतों के सतत एवं समग्र विकास में सचिवों और पंचायत सहायकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रशिक्षण से प्राप्त जानकारी का उपयोग करते हुए शासन की योजनाओं को समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने का आह्वान किया। कार्यक्रम में एडीओ पंचायत फिरदौश आलम सहित विकास खंड भियांव के सभी ग्राम पंचायत सचिव एवं करीब 48 पंचायत सहायक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments