Monday, July 27, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्रत्येक बूथ पर भाजपा तैयार कर रही है 20 डिजिटल प्रशिक्षित कार्यकर्ता

प्रत्येक बूथ पर भाजपा तैयार कर रही है 20 डिजिटल प्रशिक्षित कार्यकर्ता


31 जुलाई तक चलेगा  डिजिटल प्रशिक्षण अभियान


पार्टी के इतिहास विकास तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी दे कर बूथ के कार्यकर्ता को किया जा रहा है प्रशिक्षित


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के लिए विशेष डिजिटल प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर 20 कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यमों के उपयोग का प्रशिक्षण देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

महानगर आईटी संयोजक शुभम श्रीवास्तव एवं ओमिश अग्रहरि के नेतृत्व में कार्यकर्ता विभिन्न बूथों पर पहुंचकर प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को पार्टी के डिजिटल प्लेटफॉर्म सरल एप से पार्टी का ऐतिहासिक विकास, पार्टी के मूलभूत सिद्धान्त, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग, संगठनात्मक एप्लिकेशन तथा ऑनलाइन माध्यमों से संपर्क और संवाद स्थापित करने की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर क्विज प्रतियोगिता कराई जाती है जिसमें पास होने पर प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जा रहे हैं।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि यह प्रशिक्षण अभियान 31 जुलाई तक निरंतर चलेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य प्रत्येक बूथ पर डिजिटल रूप से दक्ष कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करना है, ताकि संगठन की योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी अधिक प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाई जा सके। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण में सक्रिय सहभागिता निभाने और डिजिटल माध्यमों का सकारात्मक उपयोग कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

अभियान में शशि प्रताप सिंह सोशल मीडिया प्रभारी दिनेश कन्नौजिया, चंदन कसेरा, मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, कपिलदेव वर्मा, मुकेश तिवारी, रवि सोनकर, स्वप्निल श्रीवास्तव, प्रांशु अग्रवाल सहित अन्य मंडल पदाधिकारी महानगर के विभिन्न बूथों पर जाकर लोगों को प्रशिक्षित कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments