Monday, June 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबीच-बचाव में गई बुजुर्ग की जान! विवाद के बाद संदिग्ध मौत से...

बीच-बचाव में गई बुजुर्ग की जान! विवाद के बाद संदिग्ध मौत से गांव में सनसनी


जलालपुर अम्बेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के कुसुमखोर गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे 70 वर्षीय वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई, जबकि परिजनों में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, कुसुमखोर निवासी राम अचल (70) पुत्र स्वर्गीय नैपाल शनिवार देर रात करीब 10:30 बजे उस समय मौके पर पहुंचे, जब उनके पुत्र छोटू और गांव के ही उत्तम पुत्र हौसला प्रसाद के बीच कहासुनी हो रही थी। विवाद बढ़ता देख राम अचल बीच-बचाव करने लगे।

मृतक पक्ष का आरोप है कि विवाद के दौरान उत्तम के परिजनों ने राम अचल को धक्का दे दिया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। गिरने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई और बाद में उनकी मौत हो गई। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि घटना के दौरान किसी प्रकार की हाथापाई नहीं हुई। उनका दावा है कि राम अचल को उनके ही पुत्र छोटू के धक्के से चोट लगी थी।

सूचना मिलते ही जैतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और वृद्ध को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी प्रेमचंद ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों पक्षों के बीच कहासुनी की बात सामने आई है। फिलहाल किसी प्रकार की मारपीट की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। परिजन मौत के लिए दूसरे पक्ष को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments