Monday, June 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमाइनर में पलटी सफारी,  बाल-बाल बचा चालक

माइनर में पलटी सफारी,  बाल-बाल बचा चालक


जलालपुर अम्बेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के जफ्फरपुर सुकरौली गांव के पास सोमवार दोपहर  एक सफारी गाड़ी अनियंत्रित होकर माइनर में पलट गई। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पक्खनपुर बिछैला गांव के राजस्व ग्राम गोपालपुर निवासी राम जियावन की सफारी गाड़ी का चालक किसी निजी कार्य से घर लौट रहा था। जफ्फरपुर सुकरौली के पास माइनर किनारे सड़क संकरी होने के कारण वाहन अचानक अनियंत्रित होकर माइनर में जा गिरा।

हादसे के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए। ट्रैक्टर एवं अन्य साधनों की मदद से काफी मशक्कत के बाद सफारी गाड़ी को नहर से बाहर निकाला गया।

बचाव कार्य में संतोष कुमार, रामदीन, श्रीराम, अखिलेश, संदीप कुमार, रोहित कुमार, पुनीत पांडेय, रामकेश सहित कई ग्रामीणों ने सक्रिय सहयोग किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि नहर किनारे सड़क संकरी होने के कारण इस स्थान पर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments