Monday, June 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरलाइसेंस और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पड़ी भारी, किछौछा के तीन गेस्ट...

लाइसेंस और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पड़ी भारी, किछौछा के तीन गेस्ट हाउस सीज


बसखारी अंबेडकर नगर। किछौछा में स्थित गेस्ट हाउस संचालकों पर प्रशासन और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन गेस्ट हाउस को सीज कर दिया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से गेस्ट हाउस संचालकों में हड़कंप मच गया। सोमवार को  तहसीलदार गरिमा भार्गव के नेतृत्व में गठित टीम के राजस्व विभाग के अधिकारी,अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में स्थित गेस्ट हाउसो की जांच करने के लिए किछौछा  पहुंचे। इस दौरान उनके साथ भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रही। किछौछा में स्थित कसाने अशरफ गेस्ट हाउस,  नजमा पत्नी स्वर्गीय जल्लू संचालक खानकाह, ए आर राइन गेस्ट हाउस/अल हुसैन गेस्ट हाउस की जांच के दौरान आवश्यक लाइसेंस, सुरक्षा उपकरण अन्य नियामक मापदंडों का पालन न करने सहित कई अनियमितताएं पाए जाने पर इनको सीजकर दिया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से गेस्ट हाउस संचालकों में हड़कंप मच गया। प्रशासन व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नामित तहसीलदार मजिस्ट्रेट ,अधिशासी अधिकारी उमेश पासी व थाना प्रभारी निरीक्षक बसखारी भूपेंद्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments