Monday, June 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या को स्वच्छ बनाने में सफाई कर्मियों की भूमिका अहम : महापौर

अयोध्या को स्वच्छ बनाने में सफाई कर्मियों की भूमिका अहम : महापौर


◆ स्वच्छता कर्मियों के लिए क्षमता संवर्धन एवं कार्यस्थल सुरक्षा प्रशिक्षण आयोजित


अयोध्या। नगर निगम अयोध्या द्वारा सोशियोवाइटल नेटवर्क फाउंडेशन, वी केयर एवं इंडियन पॉल्यूशन कंट्रोल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को स्वच्छता कर्मियों के क्षमता संवर्धन एवं कार्यस्थल सुरक्षा विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वच्छता कर्मियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के उपरांत प्रतिभागियों को सुरक्षा किट भी वितरित की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि अयोध्या नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाए रखने में स्वच्छता कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मी नगर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं, इसलिए उनका प्रशिक्षित होना तथा सुरक्षा उपकरणों से सुसज्जित रहना आवश्यक है। उन्होंने स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए नागरिकों से भी इसमें सक्रिय सहभागिता की अपील की।

सहायक नगर आयुक्त गुरु प्रसाद पांडेय ने प्रतिभागियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों की जानकारी देते हुए कचरा पृथक्करण, वैज्ञानिक निस्तारण तथा स्वच्छता मानकों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वच्छ शहर के निर्माण में जनसहभागिता और प्रभावी कचरा प्रबंधन की महत्वपूर्ण भूमिका है।

प्रशिक्षण सत्र का संचालन मजहर ने किया। इस दौरान स्वच्छता कर्मियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, घर-घर कचरा संग्रहण, स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों के उपयोग तथा कार्यस्थल सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।

कार्यक्रम में एकल-उपयोग प्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर भी चर्चा की गई तथा पर्यावरण-अनुकूल व्यवस्थाओं को अपनाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त भारत भार्गव सहित सेंटर फॉर एनवायरनमेंट एजुकेशन के प्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments