जलालपुर, अंबेडकर नगर। भाजपा नगर मंडल जलालपुर की संगठनात्मक बैठक रविवार को नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी चुनावी कार्यक्रमों तथा जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक का शुभारंभ भाजपा के संस्थापक नेताओं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह तथा पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव का कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
मुख्य अतिथि रमाशंकर सिंह ने कहा कि संगठन ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे हर परिस्थिति में एकजुट होकर कार्य करें और पार्टी की नीतियों तथा योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।
मीडिया प्रभारी विकास निषाद ने बताया कि बैठक में आगामी चुनावी रणनीति, जनसंपर्क अभियान और संगठन विस्तार योजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया।
बैठक का संचालन नगर महामंत्री आनंद मिश्र ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता शिवपूजन वर्मा, संजीव मिश्र, महेंद्र प्रताप चौहान, पूर्व नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्त, मानिकचंद सोनी, सीतल सोनी, अरुण मिश्र, दीपचंद सोनी, बृजेश जायसवाल, रंजू बिंद, डेविड गोरे, राकेश गुप्ता, सोनू गुप्ता, दिलीप यादव, सोनू गौड़, गोपाल सोनकर, विनय मिश्र, मनीष सोनी, विक्की गौतम, शिवम आर्या, विकास सोनकर, आशाराम मौर्य, प्रह्लाद शर्मा, अजीत निषाद और आकाश अग्रहरि समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।