Saturday, June 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगर15 दिन से अधूरा पड़ा सोख्ता निर्माण, ग्रामीणों में नाराजगी

15 दिन से अधूरा पड़ा सोख्ता निर्माण, ग्रामीणों में नाराजगी


जलालपुर, अंबेडकर नगर। ग्राम पंचायत चितई पट्टी में सोख्ता निर्माण कार्य अधूरा पड़े होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में अनियमितताओं की शिकायत के बाद अधिकारियों के निर्देश के बावजूद करीब 15 दिनों से कार्य पूरा नहीं कराया गया, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

ग्रामीणों के अनुसार गांव में जल निकासी की समस्या के समाधान के लिए सोख्ता निर्माण कराया जा रहा था। निर्माण के दौरान खोदे गए गड्ढे के चारों ओर करीब चार इंच मोटी दीवार बनाई जा रही थी। ग्रामीणों का कहना है कि मानकों के अनुसार नौ इंच मोटी दीवार बनाई जानी चाहिए थी। इसे लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत के बाद एडीओ पंचायत बृजेश तिवारी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया था। निरीक्षण में खामियां मिलने पर उन्होंने ग्राम सचिव को मानकविहीन निर्माण हटाकर नियमानुसार दोबारा निर्माण कराने और कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए थे।

ग्रामीणों का कहना है कि निर्देश दिए जाने के बाद भी निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ा। करीब 15 दिन पहले खोदा गया गड्ढा अब भी खुला पड़ा है। इससे राहगीरों और आसपास के लोगों को खतरा बना हुआ है। बरसात शुरू होने पर गड्ढे में पानी भरने से दुर्घटना की आशंका और बढ़ सकती है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि किसी प्रकार की अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की होगी। उन्होंने अधूरे निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

एडीओ पंचायत बृजेश तिवारी ने बताया कि ग्राम सचिव को निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। यदि इसके बावजूद कार्य पूरा नहीं होता है तो संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments