Friday, June 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरविश्व पर्यावरण दिवस पर विद्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का...

विश्व पर्यावरण दिवस पर विद्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश


जलालपुर, अंबेडकर नगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को विकासखंड भियांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय चौहान की बस्ती में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक राज बहादुर मिश्रा ने पौधा लगाते हुए कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए अमूल्य धरोहर हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण आवश्यक है। उन्होंने सभी से पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने का भी आह्वान किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक प्रदीप कुमार मौर्य, राजकरन प्रजापति एवं अरशद कमाल सहित समस्त स्टाफ ने सहभागिता की। उपस्थित शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरित वातावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को जागरूक किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण को स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित बनाए रखने का संकल्प लिया। विद्यालय परिसर में लगाए गए पौधों की सुरक्षा एवं देखरेख का भी निर्णय लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments