Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पैका लिमिटेड में हुआ...

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पैका लिमिटेड में हुआ वृहद वृक्षारोपण


अयोध्या। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को दर्शननगर स्थित पैका लिमिटेड परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों पौधे रोपे गए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।



कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, अयोध्या के क्षेत्रीय अधिकारी आर.वी. सिंह रहे। उन्होंने पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी योजनाओं का विषय नहीं है, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। वृक्षारोपण पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम है।

पैका लिमिटेड के इंडिया व्यवसाय प्रमुख मयंक जिंदल ने कहा कि कंपनी सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत कंपनी समय-समय पर पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम संचालित करती रहती है।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर अधिशासी निदेशक गौतम घोष ने कहा कि बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय है। इसके प्रभाव को कम करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कारखाना प्रबंधक मोहम्मद आवाज, प्लांट ऑपरेशन हेड नरेंद्र अग्रवाल, प्रोजेक्ट हेड दीपक पाण्डेय, लोकल लायजन हेड शैलेंद्र प्रताप सिंह सहित कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments