Thursday, June 4, 2026
HomeUncategorizedअज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा...

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम


अयोध्या। महाराजगंज थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दुर्घटना पूराबाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के राजेपुर गांव के निकट एक पेट्रोल पंप के पास हुई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूराबाजार पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार युवक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया था। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। काफी प्रयास के बावजूद दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान नहीं हो सकी है।

थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान राम संवारे माझी (32) पुत्र पुद्दन माझी निवासी ग्राम मड़ना, थाना महाराजगंज के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे और शव की शिनाख्त की। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया गया कि दुर्घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार राम संवारे माझी बोरिंग कार्य से जुड़े थे और अपने व्यवहार के कारण क्षेत्र में अच्छी पहचान रखते थे। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ओम प्रकाश यादव ने बताया कि वह मेहनती, मिलनसार और शांत स्वभाव के व्यक्ति थे। उनकी असामयिक मृत्यु से गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments