Monday, May 18, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामहंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन


अयोध्या। बढ़ती महंगाई के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कमला नेहरू भवन से विरोध मार्च निकाला, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए रिकाबगंज चौराहे तक पहुंचा।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “राहुल गांधी जिंदाबाद” और “भाजपा सरकार मुर्दाबाद” के नारे लगाए। रिकाबगंज चौराहे पर पुलिस द्वारा की गई बैरिकेडिंग को हटाकर कांग्रेसी आगे बढ़ने लगे, जिसके चलते कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी की स्थिति रही।

प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष चेत नारायण सिंह और महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने किया। कांग्रेस नेताओं ने पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और कमर्शियल गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई के कारण आम आदमी का घर चलाना मुश्किल हो गया है और रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।

महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि सरकार जनता को गाड़ी कम चलाने और खर्च घटाने की सलाह दे रही है, जबकि लोगों की आय में कोई बढ़ोतरी नहीं हो रही। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार की विदेश नीति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए धर्म का सहारा ले रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments