Tuesday, May 12, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानगर निगम के सफाई वाहन और ट्रक में भिडत, एक की मौत...

नगर निगम के सफाई वाहन और ट्रक में भिडत, एक की मौत तीन घायल


अयोध्या। थाना कैंट क्षेत्र के सहादतगंज के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह हाईवे पर सफाई कार्य में लगे नगर निगम के आटो स्वीपंग वाहन को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में चार लोगों घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। बाद में क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया गया।



हादसे में नगर निगम के सफाई वाहन में सवार अजय कुमार (40) पुत्र विलासी निवासी हाथरस की उपचार के दौरान मौत हो गई। बजेश सिंह (40) पुत्र करतार सिंह निवासी हाथरस व ट्रक चालक पुष्पेंद्र पुत्र सत्यपाल निवासी कासगंज को लखनऊ रिफर किया गया है। घटना में घायल रंजीत (17) पुत्र सुनील कुमार निवासी कासगंज का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नगर निगम का वाहन सुबह हाईवे पर सफाई कार्य कर रहा था, इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने विधिक कारवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments