अयोध्या। थाना कैंट क्षेत्र के सहादतगंज के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह हाईवे पर सफाई कार्य में लगे नगर निगम के आटो स्वीपंग वाहन को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में चार लोगों घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। बाद में क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया गया।
