Sunday, August 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादिलकुशा कॉलोनी में युवक की करतूत, तीन वाहनों में लगाई आग

दिलकुशा कॉलोनी में युवक की करतूत, तीन वाहनों में लगाई आग


अयोध्या। कोतवाली नगर क्षेत्र के दिलकुशा कॉलोनी में मंगलवार को रानोपाली का रहने वाले नीरज सोनकर ने सनसनीखेज घटना को अंजाम देते हुए खड़े वाहनों में आग लगा दी। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर खाक हो गई, जबकि एक स्कूटी और कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।



सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक सड़क से गुजरते हुए अचानक वाहनों में आग लगाने लगा।  बताया जा रहा है कि आरोपी युवक रानोपाली क्षेत्र का निवासी है और उसका ननिहाल दिलकुशा कॉलोनी के पास स्थित है। वह अक्सर यहां आता-जाता रहता था। स्थानीय लोगों ने युवक के नशे का आदी होने की आशंका जताई है।

नगर कोतवाल अश्वनी कुमार पाण्डेय ने बताया  कि वाहन स्वामियों से तहरीर मिलने का इंतजार किया जा रहा है। तहरीर प्राप्त होने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments