Sunday, May 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशिव बाबा धाम में सोमवार को होगा ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का मुख्य...

शिव बाबा धाम में सोमवार को होगा ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का मुख्य आयोजन

अम्बेडकरनगर। भारत की सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत जनपद स्तरीय मुख्य कार्यक्रम सोमवार को शिव बाबा धाम में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों व बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
प्रशासन की ओर से कार्यक्रम को गरिमामय एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिले के तहसील और विकास खंड स्तर पर भी शिवालयों में स्वच्छता अभियान, धार्मिक कार्यक्रम एवं जनभागीदारी आधारित आयोजन किए जाएंगे।
इसके साथ ही गुजरात के सोमनाथ में आयोजित ज्योतिर्लिंग कार्यक्रम का सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सजीव प्रसारण जनपद के मुख्य कार्यक्रम स्थल समेत विभिन्न शिवालयों में कराया जाएगा। विद्यालयों में निबंध लेखन व रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा।
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व को भारतीय संस्कृति, आस्था और पुनर्जागरण की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक बताया जा रहा है। प्रभास पाटन स्थित सोमनाथ मंदिर द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रथम माना जाता है और यह मंदिर भारतीय सभ्यता की अटूट श्रद्धा एवं पुनर्निर्माण का प्रतीक है।
वर्ष 1026 में सोमनाथ मंदिर पर हुए प्रथम आक्रमण के 1000 वर्ष तथा मंदिर पुनरुद्धार के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारत सरकार ने 11 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2027 तक सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-अटूट आस्था के 1000 वर्ष कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है।
मुख्य विकास अधिकारी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा, यातायात, पेयजल, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments