Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या महाराणा प्रताप जयंती पर निकाली गई शौर्य स्वाभिमान शोभायात्रा

महाराणा प्रताप जयंती पर निकाली गई शौर्य स्वाभिमान शोभायात्रा

0
9

अयोध्या। अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के द्वारा महाराणा प्रताप की जयंती पर शौर्य स्वाभिमान शोभायात्रा निकाली गई। शहर से होते हुए शोभायात्रा गुप्तार घाट पहुंची, जहां पर विशाल जनसभा आयोजित की गई थी। शोभा यात्रा की अगुवाई प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश प्रताप ने किया। यात्रा के दौरान आकर्षक डीजे रथ, भगवा ध्वज एवं महाराणा प्रताप के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में क्षत्रिय समाज सहित सर्वसमाज के लोगो ने भी भाग लिया।
प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन त्याग, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं से महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चैबंद रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह रहे। महाराणा प्रताप प्रतिमा स्थल पर जनसभा के दौरान मंच पर आए अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अम्बरीष सिंह, प्रदेश महासचिव सूर्यभान सिंह, जिला अध्यक्ष अनिल सिंह, महिला जिला अध्यक्ष उर्मिला सिंह, भूपेंद्र सिंह, विपिन सिंह, रिंकू सिंह, राकेश सिंह मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here