Friday, April 24, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकरंट की चपेट में आए युवा व्यापारी की मौत, शादी की खुशियां...

करंट की चपेट में आए युवा व्यापारी की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं


आलापुर, अम्बेडकर नगर। थाना क्षेत्र के रामनगर बाजार में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में युवा व्यापारी की करंट लगने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।



बताया जाता है कि रामनगर बाजार निवासी दीपचंद अग्रहरि अपने कमरे में बिजली का तार ठीक कर रहे थे, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गए। आनन-फानन में परिजन व स्थानीय लोग उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान उपनिरीक्षक बालमुकुंद यादव समेत पुलिस टीम मौजूद रही।

हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। बताया जा रहा है कि दीपचंद अग्रहरि के छोटे भाई अभिषेक अग्रहरि की 20 अप्रैल को ही शादी हुई थी। घर में अभी खुशियों का माहौल था, लेकिन दो दिन के भीतर ही यह खुशी मातम में बदल गई।

दीपचंद अग्रहरि के निधन की खबर फैलते ही देर रात अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। हर कोई इस घटना से स्तब्ध नजर आया। स्वभाव से मिलनसार और सरल दीपचंद बाजार में काफी लोकप्रिय थे।

घटना पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों सहित कई गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है। व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष भीमलाल जायसवाल, दिलीप वर्मा, ओमप्रकाश अग्रहरि, संतोष कुमार, बदरुल हसन समेत कई लोगों ने परिजनों को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments