Sunday, August 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासरयू आरती में पुजारियों का ड्रेस कोड लागू, हर दिन अलग रंग...

सरयू आरती में पुजारियों का ड्रेस कोड लागू, हर दिन अलग रंग के वस्त्रों में करेंगे आरती


अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में सरयू नदी तट पर होने वाली प्रसिद्ध सरयू आरती को और अधिक व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने के उद्देश्य से पुजारियों के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया है। इस नई व्यवस्था के तहत अब सप्ताह के सातों दिन पुजारी अलग-अलग रंग के वस्त्र धारण कर आरती संपन्न कराएंगे।

नई व्यवस्था के अनुसार रविवार को पुजारी सफेद वस्त्र पहनेंगे, जो शांति और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। सोमवार और शुक्रवार को लाल वस्त्र धारण किए जाएंगे, जो ऊर्जा और श्रद्धा का संदेश देते हैं। मंगलवार को भगवा वस्त्र पहनकर आरती की जाएगी, जो आस्था और त्याग का प्रतीक है।

इसी क्रम में बुधवार को हरे रंग के वस्त्र पहनाए जाएंगे, जो समृद्धि और संतुलन को दर्शाते हैं। बृहस्पतिवार को पीले (पीतांबर) वस्त्र धारण किए जाएंगे, जो ज्ञान और मंगल के प्रतीक हैं। शनिवार को हल्के नीले रंग के वस्त्र पहनकर आरती कराई जाएगी, जो स्थिरता और गंभीरता का भाव प्रकट करते हैं।

इस पहल के माध्यम से सरयू आरती को न केवल अनुशासित स्वरूप दिया गया है, बल्कि इसे और अधिक भव्य एवं सौंदर्यपूर्ण बनाने का प्रयास भी किया गया है। इससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभव के साथ-साथ एक आकर्षक दृश्यात्मक अनुभूति भी प्राप्त होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments