Sunday, August 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याआईएमए की कार्यशाला में बताई गईं हार्ट सर्जरी की बारीकियां

आईएमए की कार्यशाला में बताई गईं हार्ट सर्जरी की बारीकियां

अयोध्या। सिविल लाइन स्थित एक होटल में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की ओर से हृदय शल्य चिकित्सा विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लखनऊ के एक अस्पताल में कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी के डायरेक्टर डॉ. विजयंत देवेनराज ने विशेषज्ञ के रूप में भाग लिया। उन्होंने हृदय शल्य सर्जरी की जटिल प्रक्रियाओं और तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उपस्थित चिकित्सकों के सवालों का समाधान भी किया।

आईएमए के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य चिकित्सकों को नवीनतम चिकित्सा तकनीकों से अवगत कराना है, ताकि मरीजों को बेहतर उपचार मिल सके। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से डॉक्टरों के बीच अनुभवों का आदान-प्रदान होता है और नई चिकित्सा जानकारी सामने आती है।

कार्यशाला के समापन पर संगठन में नौ नए सदस्यों को शामिल किया गया। इनमें डॉ. धीरेन्द्र सचान, डॉ. रुचिका सचान, डॉ. राजकपूर मौर्या, डॉ. मानवी राज सिंह, डॉ. स्वपनिल, डॉ. आयुष, डॉ. अभय प्रताप सिंह और डॉ. पूजा सिंह प्रमुख रहे।

इस अवसर पर डॉ. सईदा रिजवी, डॉ. एफबी सिंह, डॉ. नानकसरन, डॉ. रजनीश वर्मा, डॉ. सुमिता वर्मा, डॉ. सीबी तिवारी, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. चितरंजन वर्मा, डॉ. अरविंद कुमार और डॉ. वीरेन्द्र वर्मा सहित कई चिकित्सक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments