Friday, April 17, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामंडल में 17,887 स्कूल ISVMP पोर्टल से जुड़े, स्कूली वाहनों की निगरानी...

मंडल में 17,887 स्कूल ISVMP पोर्टल से जुड़े, स्कूली वाहनों की निगरानी तेज


अयोध्या। प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्या मंडल में इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मॉनिटरिंग पोर्टल (ISVMP) का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। प्रशासन, परिवहन और शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से अब तक मंडल के 17,887 स्कूल इस पोर्टल से जोड़े जा चुके हैं।

अधिकारियों के अनुसार, इनमें से 4,516 स्कूलों का डेटा पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है, जबकि 3,803 स्कूलों का निरीक्षण भी पूरा कर लिया गया है। शेष विद्यालयों का पंजीकरण और निरीक्षण कार्य तेजी से जारी है, ताकि सभी संस्थान इस निगरानी व्यवस्था के दायरे में सकें।

ISVMP पोर्टल के माध्यम से स्कूली वाहनों की डिजिटल निगरानी सुनिश्चित की जा रही है। इसमें वाहन संख्या, फिटनेस प्रमाणपत्र, बीमा, चालक का विवरण और लाइसेंस सहित 18 प्रकार की जानकारियां दर्ज की जाती हैं। इससे अनफिट और नियमों का पालन करने वाले वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो पा रहा है।

परिवहन विभाग की टीमों द्वारा लगातार स्कूलों का निरीक्षण किया जा रहा है। जांच के दौरान वाहनों की फिटनेस, फायर सेफ्टी और दस्तावेजों की वैधता की पड़ताल की जा रही है। जिन संस्थानों में कमियां पाई जा रही हैं, उन्हें तत्काल सुधार के निर्देश दिए जा रहे हैं।

सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) ऋतु सिंह ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी स्कूलों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने वाहनों और चालकों का विवरण समय से पोर्टल पर अपलोड करें। नियमों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इस पहल से अभिभावकों में भी विश्वास बढ़ा है और वे अपने बच्चों के सुरक्षित आवागमन को लेकर अधिक आश्वस्त महसूस कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments