अयोध्या। सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में अयोध्या एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा, जिससे विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा।
विद्यालय के छात्र आदर्श तिवारी ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं शताक्षी दुबे और वंशिका गुप्ता ने 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। श्रद्धा सिंह ने 92 प्रतिशत, रीत पाण्डेय ने 88 प्रतिशत तथा श्लोक तिवारी ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बेहतर प्रदर्शन किया।
इसके अतिरिक्त श्रेयांश गुप्ता (85.2%), राघवेन्द्र बढ़ैया (84%), निमय श्रीवास्तव (83.8%), अंशिका तिवारी (82.2%), पलक गुप्ता (81.8%), जया उपाध्याय (81.8%), आयुष शुक्ला (81.4%) और एकता तिवारी (80.6%) सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने भी अच्छे अंक हासिल कर एकेडमी का गौरव बढ़ाया।
परिणाम घोषित होने के बाद एकेडमी में उत्सव का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर प्रबंधक प्रदीप तिवारी ने मेधावी छात्रों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
एकेडमी की प्रधानाचार्या सौम्या अचारी ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। इस मौके पर उपप्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार, गौरी द्विवेदी, मृत्युंज मिश्रा, यश वर्मा, संजय कुमार तिवारी, खुशबू पाण्डेय, संदीप यादव, प्रदीप चंद्र, राघवेंद्र सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, अर्जुन गुप्ता, संजय चौहान, मधुसूदन पाण्डेय और सुनीता तिवारी सहित एकेडमी परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।