Thursday, April 16, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसेवानिवृत्त शिक्षकों को भावभीनी विदाई, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

सेवानिवृत्त शिक्षकों को भावभीनी विदाई, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां


जलालपुर, अम्बेडकर नगर। जलालपुर ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों से सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों के सम्मान में नगर स्थित दुल्हन मैरेज हॉल में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक शमशाद जहरा, परमावती देवी, उर्मिला देवी, मेराजुल हक, राजेन्द्र प्रसाद एवं तनवीर रज़ा को भावभीनी विदाई दी गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी मीनाक्षी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक समाज का आजीवन पथप्रदर्शक होता है और वह कभी भी अपने दायित्वों से पूर्णतः सेवानिवृत्त नहीं होता। उनके अनुभव और मार्गदर्शन की आवश्यकता समाज को हमेशा बनी रहती है।

समारोह का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी केपी सिंह, शिक्षक संघ अध्यक्ष बृजेश मिश्रा एवं जिला महामंत्री राजेश यादव द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके उपरांत पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

देशभक्ति गीतों पर बच्चों की प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरीं। बाल कलाकारों में मिठठी सिंह, मानवी सिंह, सानिया साहिल, अमूल, अंशिका, आंचल एवं चंचल छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं विदाई गीत प्रस्तुत कर समारोह को भावुक बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान मोहम्मद अलकमा, सत्यप्रकाश गुप्ता, संजय सिंह, मोहम्मद अनीस, निशात अहमद, रवि प्रकाश चौधरी, अजीत यादव, विवेक वर्मा, सूर्यनाथ यादव, आलोक यादव, राजकपूर, श्वेता सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इस अवसर पर इसरार अहमद, सुरेश यादव, अभिषेक यादव, सच्चिदानंद, अरविंद वर्मा, एसबी चौहान, देवेश मिश्रा, शैलेश श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए और सेवानिवृत्त शिक्षकों के योगदान की सराहना की।

अंत में शिक्षकों ने सेवानिवृत्त हो रहे गुरुजनों को उपहार भेंट कर उनके सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम का संचालन लालधारी यादव ने किया, जबकि खंड शिक्षा अधिकारी मीनाक्षी सिंह ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments