Monday, April 20, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरघटतौली की शिकायत सही, उचित दर विक्रेता का कोटा निलंबित

घटतौली की शिकायत सही, उचित दर विक्रेता का कोटा निलंबित


जलालपुर, अंबेडकर नगर। तहसील जलालपुर क्षेत्र के ग्राम भस्मा में उचित दर विक्रेता द्वारा घटतौली किए जाने की शिकायत सही पाए जाने पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए संबंधित कोटा निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और उपभोक्ताओं में राहत देखी जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सभा भस्मा निवासी रोहित कुमार व राकेश कुमार ने गांव के उचित दर विक्रेता संतलाल के खिलाफ राशन वितरण में घटतौली समेत अन्य अनियमितताओं की लिखित शिकायत संबंधित विभाग से की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उपभोक्ताओं को निर्धारित मात्रा से कम राशन दिया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पूर्ति विभाग द्वारा जांच कराई गई। जांच के दौरान आरोपों की पुष्टि हुई और पाया गया कि राशन वितरण में अनियमितताएं की जा रही थीं। जांच रिपोर्ट के आधार पर पूर्ति निरीक्षक अमर देव भास्कर ने तत्काल प्रभाव से संबंधित उचित दर विक्रेता का कोटा निलंबित कर दिया।

पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि विक्रेता को 15 दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित समयावधि में जवाब प्राप्त होने के बाद आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विभाग लगातार सतर्क है और किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन के प्रति संतोष व्यक्त किया है और उम्मीद जताई है कि आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, जिससे उन्हें उनका पूरा हक मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments