Monday, April 20, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरगेहूं के खेत में भीषण आग, तीन बीघा फसल जलकर राख; आधा...

गेहूं के खेत में भीषण आग, तीन बीघा फसल जलकर राख; आधा दर्जन किसान प्रभावित


बसखारी, अंबेडकर नगर। गेहूं के खेत में लगी आग से लगभग तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। अचानक लगी आग से जहां आधा दर्जन किसान प्रभावित हुए हैं।वहीं आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। घटना बसखारी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बीबीपुर की शुक्रवार दोपहर बाद की बताई जा रही है। बीबी पुर नहर के किनारे स्थित गेहूं के एक खेत में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस,फायर ब्रिगेड व स्थानीय लोगों की कड़ी मस्क़त के बाद जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक त्रिलोकी, मायाराम, मनीराम ,तिलकराम वर्मा,जोखू राजभर सहित कुछ अन्य किसानों के करीब तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी। हालांकि समाचार प्रेषण तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।  आग लगने की सूचना पर राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और आग से हुए नुकसान का आंकलन करना शुरू कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments