Tuesday, April 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यावैवाहिक सीजन में गैस सिलेंडर की किल्लत पर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

वैवाहिक सीजन में गैस सिलेंडर की किल्लत पर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन


अयोध्या। वैवाहिक सीजन के दौरान शहर में गैस सिलेंडर की भारी किल्लत एवं उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम के नेतृत्व में दिया गया, जिसमें गैस सिलेंडर की अनियमित आपूर्ति, विलंबित डिलीवरी तथा फर्जी डिलीवरी जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।

जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में विवाह समारोहों की अधिकता के बावजूद आम जनता को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल व्यवस्था में सुधार की मांग की। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने आरोप लगाया कि कई गैस एजेंसियां उपभोक्ताओं के साथ अन्याय कर रही हैं। कागजों में डिलीवरी दर्शाकर वास्तविक वितरण नहीं किया जा रहा है, जो अत्यंत गंभीर विषय है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन करने को बाध्य होगी।

पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा ने कहा कि जिन परिवारों में विवाह जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम निर्धारित हैं, उनके लिए विशेष व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि उन्हें प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा सके।

कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, डिलीवरी प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने तथा दोषी एजेंसियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान सेवा दल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, जिओ हैदर, पूर्व सभासद जनार्दन मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह फास्टर, अशोक कुमार राय, विवेक प्रताप शर्मा, कल्लू शर्मा, वीरू सिंह, अनिल सोनकर, विशाल दुबे और सतीश सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments