Sunday, August 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरतेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ गंभीर से घायल,...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ गंभीर से घायल, चालक फरार


जलालपुर, अंबेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार शाम एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक सवार अधेड़ को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के गौरा कमाल गांव निवासी 60 वर्षीय भानु प्रताप पुत्र स्वर्गीय श्रीराम रविवार देर शाम जलालपुर से अपनी निजी ड्यूटी समाप्त कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान जलालपुर-रामगढ़ मार्ग पर पीछे से आ रही अर्टिगा कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि भानु प्रताप गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका एक पैर कई जगह से टूट गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अजय प्रताप यादव ने बताया कि मामले में अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर वाहन चालक के खिलाफ जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments