Monday, April 20, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यातीन निरीक्षक व दो उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल, कई थानों के...

तीन निरीक्षक व दो उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल, कई थानों के प्रभारी बदले


अयोध्या। जनपद में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से डॉ. गौरव ग्रोवर ने तीन निरीक्षकों व दो उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार सभी को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश के तहत थाना राम जन्मभूमि के प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु शुक्ला को प्रभारी निरीक्षक थाना गोसाईगंज बनाया गया है। वहीं मीडिया मॉनिटरिंग सेल/सोशल मीडिया सेल में तैनात निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव को प्रभारी निरीक्षक थाना राम जन्मभूमि की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी क्रम में उपनिरीक्षक सुरेश कुमार पटेल को थाना अध्यक्ष कुमारगंज बनाया गया है। निरीक्षक संतोष कुमार को प्रभारी निरीक्षक थाना हैदरगंज तथा उपनिरीक्षक मनोज कुमार को थाना अध्यक्ष मवई नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा थाना हैदरगंज के थाना अध्यक्ष रहे विवेक राय का गैर जनपद सुल्तानपुर स्थानांतरण किया गया है। इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे जनपद में कानून-व्यवस्था और अधिक प्रभावी होने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments