Monday, April 20, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासड़क पर खड़ा रोलर बना जानलेवा खतरा, बिजली का पोल भी दे...

सड़क पर खड़ा रोलर बना जानलेवा खतरा, बिजली का पोल भी दे रहा हादसे को न्योता

अम्बेडकरनगर। मंशापुर क्षेत्र में नवनिर्मित सड़क पर फैली अव्यवस्थाएं लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई हैं। कृषि विज्ञान केंद्र पाती से करीब 800 मीटर लंबी इस सड़क पर पिछले दो महीने से खड़ा निर्माण कार्य में इस्तेमाल किया गया रोलर अब राहगीरों के लिए खतरा बन गया है। वहीं सड़क के किनारे बेहद नजदीक खड़ा बिजली का पोल भी दुर्घटना की आशंका को बढ़ा रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्रीय निधि से बनी इस सड़क का निर्माण तो करा दिया गया, लेकिन इसके बाद व्यवस्थाओं को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया। सड़क पर खड़ा भारी-भरकम रोलर वाहनों के आवागमन में बाधा बन रहा है, जिससे आए दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब इस मार्ग से रोजाना स्कूल बसों का संचालन होता है और बड़ी संख्या में बच्चे इसी रास्ते से गुजरते हैं। इसके साथ ही गेहूं कटाई के मौसम में किसानों की आवाजाही बढ़ गई है, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली व अन्य कृषि यंत्रों के संचालन में भी दिक्कतें आ रही हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही सड़क से रोलर नहीं हटाया गया और बिजली के पोल को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित नहीं किया गया, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और आवागमन सुचारु हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments