Saturday, August 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यालूट की घटना में आरोपी महिला को लेकर मोटरसाईकिल से भागने वाला...

लूट की घटना में आरोपी महिला को लेकर मोटरसाईकिल से भागने वाला युवक हिरासत में


◆ सीसीटीवी से पुलिस को मिला घटना का सुराग


◆ आरोपी महिला का चला पता, गिरफ्तारी के लिए लगी टीमें


अयोध्या। रुदौली में लूट की घटना में शामिल महिला का पुलिस को पता चल गया है। मामले में पुलिस ने महिला को मोटरसाईकिल पर बिठा कर ले जाने वाले युवक को हिरासत में लिया है। उसके पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल भी पुलिस ने बरामद कर ली है। युवक ने पुलिस को महिला का नाम बताया है। आरोपी महिला की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी है। सीसीटीवी कैमरों की कड़ियों जोड़ते हुए पुलिस ने यह खुलासा किया है।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि कोतवाली रुदौली पर महेश कुमार नाम के व्यक्ति ने सूचना दिया कि उसका कस्बा रुदौली में दुकान है। दुकान पर दोपहर में बुरका पहले हुए महिला आई थी। उसने गहने दिखाने के लिए कहा था। जब यह गहने दिखाते हुए शेष गहनों को वापस आलमारी में रखने के लिए मुड़े, तभी वह महिला काउंटर पर रखे गहनों को लेकर भाग गयी। उनका यह भी कहना है कि महिला ने भागते समय इनको असलहा भी दिखाया था। इनकी सूचना पर तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा इसके खुलासे के लिए टीमें लगाई गयी। टीमों ने आसपास सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से देखा तो यह पाया महिला किसी लड़के साथ मोटरसाईकिल से भागी थी। जब घटना को आगे ट्रैक किया गया तो इस घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को बरामद कर लिया गया, मोटरसाईकिल चालक को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ में उसने महिला का नाम बताया तथा घटना को स्वीकार किया है। इस महिला की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments