Saturday, August 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजलालपुर सीएचसी में पहली बार शुरू हुई सिजेरियन सुविधा, महिला का सफल...

जलालपुर सीएचसी में पहली बार शुरू हुई सिजेरियन सुविधा, महिला का सफल ऑपरेशन


जलालपुर अंबेडकर नगर। क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर, जलालपुर में अब सिजेरियन की सुविधा शुरू हो गई है। यहां पहली बार जाफराबाद निवासी चंद्रकला मौर्य का सफल सिजेरियन ऑपरेशन कर चिकित्सकों की टीम ने नई उपलब्धि हासिल की।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में अधीक्षक एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण कुमार बादल के नेतृत्व में यह ऑपरेशन संपन्न हुआ। टीम में एनेस्थेटिक विशेषज्ञ डॉ. वेद प्रकाश, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. नायला आफरीन के साथ फार्मासिस्ट गुलाब गौतम, सुरेंद्र कुमार शर्मा, शमीम अहमद, वार्ड बॉय रिंका, ओटी टेक्नीशियन किरण और स्टाफ नर्स शामिल रहीं।

अधीक्षक डॉ. प्रवीण कुमार बादल ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप अब गरीब और जरूरतमंद मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सीएचसी नगपुर में सिजेरियन सुविधा शुरू होने से क्षेत्र की महिलाओं को अब जिला अस्पताल या दूरस्थ केंद्रों की ओर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।

उन्होंने इस उपलब्धि पर पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह कदम क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। अब तक इस केंद्र पर सिजेरियन सुविधा उपलब्ध नहीं थी, लेकिन इस नई शुरुआत से अस्पताल ने स्वास्थ्य सेवाओं में एक नया अध्याय जोड़ दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments