Monday, April 20, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगर2027 में प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा

2027 में प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा


अम्बेडकर नगर। आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के नेता एवं पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने जिले में पहुंचकर बड़ा राजनीतिक बयान दिया। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी वर्ष 2027 में प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरेगी।

अलंकार अग्निहोत्री अपने एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के प्रसिद्ध शिव बाबा धाम में दर्शन-पूजन किया और जनसंपर्क भी किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा प्रदेश के सभी जिलों में संगठन को मजबूत करने में जुटा हुआ है और कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ जन-जन तक पार्टी की विचारधारा पहुंचा रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक विभिन्न राजनीतिक दलों ने सवर्ण समाज को केवल एक बधुआ मजदूर की तरह इस्तेमाल किया है, लेकिन अब सवर्ण और सनातन समाज जागरूक हो चुका है और वह राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की नीति पर काम कर रही है।

अलंकार अग्निहोत्री ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी 2027 के चुनाव में सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। हालांकि, उन्होंने यह भी संकेत दिया कि यदि राजनीतिक परिस्थितियां बनीं तो समान विचारधारा वाले दलों के साथ गठबंधन करने से भी परहेज नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बदलाव की लहर है और जनता पारंपरिक दलों से निराश हो चुकी है। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा एक मजबूत विकल्प के रूप में उभर रही है और 2027 में सरकार बनाने का पूरा प्रयास करेगी।

दौरे के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति को लेकर भी चर्चा की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments