अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का प्रसारण महानगर के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं व आमजन ने सामूहिक रूप से सुना। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही और जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणादायी बताया।

जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने सरायरासी स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुना। उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने का माध्यम है। इसमें देश के विकास, नवाचार और जनभागीदारी के जो उदाहरण प्रस्तुत किए जाते हैं, वे हम सभी को सकारात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करते हैं।” नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने सहादतगंज स्थित आवास पर कार्यक्रम को सुना। उन्होंने कहा कि “यह कार्यक्रम देशवासियों के साथ प्रधानमंत्री का सीधा संवाद है, जो हमें अपने दायित्वों के प्रति जागरूक करता है और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है।” महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने मणिराम दास की छावनी वार्ड स्थित तिवारी मंदिर में कार्यक्रम का श्रवण किया। उन्होंने कहा कि मन की बात’ समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और हमें सेवा, समर्पण व जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।”



