Saturday, August 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरआईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापरक करें निस्तारण– डीएम

आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापरक करें निस्तारण– डीएम


अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निस्तारण त्वरित, तथ्यपरक और गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जाए, जिससे शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल औपचारिक निस्तारण स्वीकार्य नहीं होगा, बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि भी अनिवार्य है।

कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम ने विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों की विभागवार समीक्षा की। इस दौरान शासन से प्राप्त असंतुष्ट फीडबैक के कारणों का गहन विश्लेषण किया गया और संबंधित अधिकारियों से शिकायतवार जानकारी ली गई। डीएम ने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि आमजन की शिकायतों का प्रभावी समाधान हो, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि असंतुष्ट फीडबैक की पुनरावृत्ति होने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। साथ ही निर्देशित किया कि हर शिकायत के मूल कारणों का समाधान किया जाए, ताकि भविष्य में उसी प्रकार की समस्याएं दोबारा उत्पन्न न हों। बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक रंजीत सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी अकबरपुर प्रतीक्षा सिंह, जिला विकास अधिकारी, उप निदेशक कृषि, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अधीक्षण अभियंता विद्युत सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments