Tuesday, March 17, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासरयू तट पर बच्चों का स्वच्छता अभियान, श्रमदान से दिया पर्यावरण संरक्षण...

सरयू तट पर बच्चों का स्वच्छता अभियान, श्रमदान से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश


अयोध्या। विकासखंड सोहावल के ग्राम मंगलसी स्थित सरयू तट पर बच्चों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत जिला गंगा समिति और भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून की ‘जलज’ परियोजना के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे श्वेता साहू के निर्देश पर आयोजित इस अभियान में स्थानीय बच्चों और गंगा प्रहरियों ने मिलकर पुराने कच्चे घाट की सफाई की। बच्चों ने घाट पर फैले कूड़े-कचरे और पॉलिथीन को एकत्रित कर स्वच्छता का उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके उत्साह और श्रमदान से सरयू तट का स्वरूप साफ-सुथरा नजर आया।

इस दौरान सहायक समन्वयक नमामि गंगे नीरज कुमार ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि छोटे-छोटे प्रयासों से नदियों और उसमें रहने वाले जीवों को बचाया जा सकता है। उन्होंने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि नदियों की स्वच्छता केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। स्थानीय लोगों ने बच्चों के इस प्रयास की सराहना करते हुए भविष्य में भी सरयू तट को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर गंगा प्रहरी विशाल साहू, महिमा, कामेश श्रीवास्तव सहित बाल गंगा प्रहरी सौम्या, माही, आयुष, नंदिनी, मीनाक्षी, आयुषी, कुमुद, तृषा, आराध्या, अनुकल्प, ख्वाहिश, साक्षी, गौरी, सुमित, संतोष, हिमेश, सनी, अखिलेश व सत्यम आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments