Saturday, August 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरएलपीजी गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, 218 सिलेंडर बरामद, मुकदमा दर्ज

एलपीजी गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, 218 सिलेंडर बरामद, मुकदमा दर्ज

अंबेडकरनगर। जनपद में एलपीजी गैस की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने कालाबाजारी के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर आपूर्ति विभाग की टीम ने रविवार को टांडा क्षेत्र के ग्राम पंचायत डांडी महमूदपुर में छापेमारी कर एलपीजी गैस की अवैध रिफिलिंग और अधिक मूल्य पर बिक्री का मामला पकड़ा। कार्रवाई के दौरान 218 खाली और एक भरा गैस सिलेंडर बरामद किया गया।
जांच में पता चला कि डांडी महमूदपुर स्थित एक कॉमन सर्विस सेंटर, जो आद्या भारत गैस एजेंसी खेवार से संबद्ध है, उसकी प्रोपराइटर गीता देवी के नाम से संचालित है, लेकिन उसका संचालन समीर आलम पुत्र बक्शुल्लाह निवासी डांडी महमूदपुर द्वारा किया जा रहा था। आरोप है कि समीर आलम गीता देवी की आईडी का इस्तेमाल कर गलत तरीके से एलपीजी गैस की बुकिंग करता था और उपभोक्ताओं को निर्धारित दर से अधिक कीमत पर सिलेंडर उपलब्ध कराता था।
छापेमारी के दौरान मौके पर करीब 200 उपभोक्ताओं की गैस पासबुक भी बरामद हुईं। जांच के दौरान एजेंसी की सूची में जिन उपभोक्ताओं को गैस डिलीवरी दिखायी गयी थी, उनसे फोन पर संपर्क कर जानकारी ली गई। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि सूची में डिलीवरी दर्ज होने के बावजूद उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिला है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी के अनुमोदन पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ थाना इब्राहिमपुर में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि एलपीजी गैस की कालाबाजारी और अनियमितताओं के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments