Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा से पहले डीएम-एसपी ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा से पहले डीएम-एसपी ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

0
2

अंबेडकर नगर। आगामी 14 व 15 मार्च को होने वाली पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। परीक्षा की तैयारियों के तहत सोमवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला व पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों तथा सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से जांच की। उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए पुलिस के जवान तैनात रहेंगे और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से 24 घंटे कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेन्द्र कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here