Sunday, August 2, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमानदेय व ईपीएफ न मिलने पर मनरेगा कर्मचारियों में आक्रोश, बीडीओ को...

मानदेय व ईपीएफ न मिलने पर मनरेगा कर्मचारियों में आक्रोश, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन


जलालपुर, अम्बेडकर नगर। बीते जुलाई माह से मानदेय का भुगतान न होने और ईपीएफ जमा न किए जाने से आक्रोशित मनरेगा कर्मचारियों ने मनरेगा कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश के बैनर तले सोमवार को जलालपुर खंड विकास कार्यालय पहुंचकर खंड विकास अधिकारी दिनेश राम को श्रम उपायुक्त मनरेगा के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों ने बताया कि मनरेगा कर्मचारी और अधिकारी सरकार की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और हर कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इसके बावजूद उच्च अधिकारियों की उदासीनता के कारण जुलाई 2025 से अब तक कर्मचारियों का मानदेय भुगतान नहीं किया गया है और ईपीएफ भी जमा नहीं किया गया है, जिससे कर्मचारियों को गंभीर आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

मनरेगा संघ के जिला महामंत्री मनोज ने बताया कि इस संबंध में कई बार शासन व उच्च अधिकारियों को पत्राचार कर मानदेय और ईपीएफ जमा कराने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मार्च माह के अंत तक कर्मचारियों का मानदेय भुगतान और ईपीएफ जमा नहीं किया गया तो अप्रैल माह से सभी मनरेगा कर्मचारी अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल पर चले जाएंगे।

इस दौरान ग्राम रोजगार सेवक राजमोहन, दिनेश कुमार, जय किशन चौधरी, पूजा पटेल, सीमा भारती, मंसाराम, परशुराम, शशिकला, अखिलेश यादव, रमाकांत शर्मा, दिनेश प्रताप तथा तकनीकी सहायक अशोक दुबे सहित सैकड़ों मनरेगा कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments