Monday, March 9, 2026
HomeUncategorizedलखनऊ में जिले की बेटियों का परचम, प्रगति-2026 में राज्य स्तरीय सम्मान

लखनऊ में जिले की बेटियों का परचम, प्रगति-2026 में राज्य स्तरीय सम्मान


अंबेडकर नगर। राजधानी लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम प्रगति-2026 आत्मसम्मान से समानता तक में जिले की बेटियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जिले की दो छात्राओं व एक शिक्षिका को सम्मानित किया गया।

कटेहरी शिक्षा क्षेत्र के पियारेपुर निवासी कक्षा आठ की छात्रा आराध्या, पुत्री रविन्द्र वर्मा, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तिवारीपुर को उनके उत्कृष्ट प्रयास, सक्रिय सहभागिता और प्रेरणादायक योगदान के लिए राज्य स्तरीय मंच पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ेपुर की कक्षा आठ की छात्रा अर्चिता, पुत्री अंगद प्रसाद को भी उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कटेहरी की मीना मंच की सुगमकर्ता रीतू सिंह को भी बालिका शिक्षा और सशक्तिकरण के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर छात्राओं और शिक्षकों में खुशी की लहर है। क्षेत्र के लोगों ने बेटियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments