Sunday, August 2, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या पहुंचे श्रम मंत्री मन्नू कोरी, विभागीय योजनाओं की समीक्षा की

अयोध्या पहुंचे श्रम मंत्री मन्नू कोरी, विभागीय योजनाओं की समीक्षा की


अयोध्या। उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री मन्नू कोरी सोमवार को अयोध्या दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान रामलला के दर्शन कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

दर्शन के बाद मंत्री सर्किट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय बैठक की। बैठक में श्रमिकों के कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई और अधिकारियों को योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू करने के निर्देश दिए गए। मंत्री ने कहा कि सरकार श्रमिकों के हितों के लिए लगातार काम कर रही है और योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए।

मीडिया से बातचीत के दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के लखनऊ कार्यक्रम को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री मन्नू कोरी नाराज दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि जिसे जहां जाना है, वह जा सकता है, इसमें किसी को कोई एतराज नहीं है।

मंत्री ने बताया कि प्रदेश के सभी 18 मंडलों में अटल आवासीय विद्यालय योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत श्रमिक परिवारों के बच्चों को गुरुकुल पद्धति से शिक्षा दी जा रही है और हर वर्ष करीब एक हजार बच्चों को प्रवेश दिया जाता है।

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा कि जिसकी गलती होगी, वही उसका परिणाम भुगतेगा। उन्होंने कहा कि देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments