Saturday, August 1, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के होली मिलन समारोह में उमड़ा उत्साह

पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के होली मिलन समारोह में उमड़ा उत्साह


अयोध्या। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन द्वारा रविवार को सिविल लाइन स्थित एक स्थानीय होटल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए दर्जनों पेट्रोलियम डीलरों ने भाग लेकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता शामिल हुए। इस अवसर पर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने उन्हें बुके और माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मानित किया। समारोह में मौजूद सभी सदस्यों ने पारंपरिक अंदाज में एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।

मुख्य अतिथि विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने उपस्थित लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और समरसता का पर्व है। यह त्योहार समाज को जोड़ने और आपसी मतभेदों को भुलाकर खुशियां साझा करने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष होली के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे और भगवान श्रीराम के दर्शन कर स्थानीय लोगों के साथ मिलकर त्योहार की खुशियां साझा कीं।

विधायक ने अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा कि ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध से भारत की अर्थव्यवस्था पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि देश में पेट्रोल और गैस की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि सहित सभी डीलरों का आभार व्यक्त करते हुए सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जिला मंत्री टी.एन. तिवारी, कपिल देव दुबे, कोषाध्यक्ष रामभवन वर्मा, विपिन सिंह, रावेन्द्र सिंह, रवी सिंह, अंगद वर्मा, संतोष यादव, राजकुमार पाण्डेय, भोला कौशल, अभय कुमार (सोहावल), पवन कुमार गुप्ता सहित दर्जनों डीलर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments