Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याउमंग, उल्लास और रंगों का संगम, परमहंस महाविद्यालय में रंगोत्सव का हुआ...

उमंग, उल्लास और रंगों का संगम, परमहंस महाविद्यालय में रंगोत्सव का हुआ आयोजन


अयोध्या। रामनगरी अयोध्या स्थित परमहंस महाविद्यालय परिसर में रामाय ट्रस्ट और श्री परमहंस शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में रंगोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। रंगों, संगीत और उत्साह से सराबोर इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम का आयोजन रामाय ट्रस्ट और महाविद्यालय की प्रबंधिका वंदना उपाध्याय की ओर से किया गया।



कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई। इसके बाद महिलाओं ने लोकगीत, नृत्य और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से वातावरण को पूरी तरह उत्सवमय बना दिया। रंग-बिरंगे गुलाल के बीच सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं की उपस्थिति ने पूरे आयोजन की शोभा को और बढ़ा दिया।

इस अवसर पर प्रबंधिका वंदना उपाध्याय ने कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं का स्वागत करते हुए कहा कि समाज और परिवार के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। ऐसे सांस्कृतिक आयोजन महिलाओं को एक मंच प्रदान करते हैं, जहां वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकती हैं और आपस में संवाद स्थापित कर सकती हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अयोध्या के प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि होली के बाद आयोजित होने वाला रंगोत्सव लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने का कार्य करता है। भारतीय संस्कृति में त्योहार केवल आनंद का अवसर ही नहीं होते, बल्कि सामाजिक एकता और आपसी प्रेम को मजबूत करने का माध्यम भी होते हैं। रंगोत्सव पुरानी कटुताओं को भुलाकर रिश्तों को नई ऊर्जा देने का प्रतीक है।

कार्यक्रम के दौरान रंग पंचमी की परंपरा, लोक संगीत, नृत्य और पारंपरिक व्यंजनों का भी आनंद लिया गया। पूरे आयोजन में उत्साह, उमंग और आपसी सहयोग का वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर आरटीओ रितु सिंह, अशोका द्विवेदी, रीना द्विवेदी, मनोरमा दुबे, डॉ नीलम सिंह, प्रभा वर्मा, उषा मिश्रा, डॉ मंजूषा पाण्डेय, सरस्वती पाठक, कविता सिंह, मीना पाण्डेय, उर्मिला मिश्रा, प्रज्ञा मिश्रा, सारिका गर्ग, स्मिता सहाय, वंदना सिंह, प्रतिभा द्विवेदी, पूर्णिमा तिवारी, मीनू अग्रवाल, श्वेता टंडन, मयूरी तिवारी, डॉ वंदना सिंह, कंचन जायसवाल, स्मता तिवारी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments