Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारंगभरी एकादशी पर रामनगरी में रंगोत्सव का भव्य आगाज़

रंगभरी एकादशी पर रामनगरी में रंगोत्सव का भव्य आगाज़


अयोध्या। राम की नगरी अयोध्या में रंगभरी एकादशी का पावन पर्व गुरुवार को श्रद्धा, उल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इसी के साथ होली के रंगोत्सव का विधिवत शुभारंभ हो गया।हनुमानगढ़ी में इस अवसर पर विशेष पूजन-अर्चन का आयोजन किया गया। बजरंगबली का विधि-विधान से श्रृंगार कर अबीर-गुलाल अर्पित किया गया। नागा साधुओं ने भी पूरी श्रद्धा के साथ हनुमान जी को गुलाल अर्पित कर रंगोत्सव की शुभकामनाएँ दीं। मंदिर परिसर में ढोल-नगाड़ों की थाप और ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

इसके उपरांत होली की पारंपरिक शोभायात्रा नगर में निकाली गई। साधु-संतों ने हनुमान जी का निशान लेकर उत्साहपूर्वक नगर भ्रमण किया और प्रमुख मठ-मंदिरों में जाकर होली का निमंत्रण दिया। परंपरा के अनुरूप पंचकोसी परिक्रमा कर रंगोत्सव का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया।

शोभायात्रा का नेतृत्व महंत ज्ञान दास के उत्तराधिकारी महंत संजय दास ने किया। उनकी अगुवाई में निकली यात्रा ने पूरे नगर को भक्ति और रंगों के अद्भुत संगम में सराबोर कर दिया।

फगुआ गीतों की मधुर धुन और हवा में उड़ते अबीर-गुलाल ने अयोध्या को पूरी तरह होलीमय बना दिया। रंगभरी एकादशी से प्रारंभ हुआ यह उत्सव होली तक निरंतर जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments