Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा ने राधेश्याम त्यागी को बनाया जिलाध्यक्ष, कमलेश श्रीवास्तव फिर बने महानगर...

भाजपा ने राधेश्याम त्यागी को बनाया जिलाध्यक्ष, कमलेश श्रीवास्तव फिर बने महानगर अध्यक्ष

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक बदलाव के तहत राधेश्याम त्यागी को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है, जबकि महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी एक बार फिर कमलेश श्रीवास्तव को सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व के इस निर्णय के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

राधेश्याम त्यागी अब तक जिला महामंत्री का दायित्व निभा रहे थे और संगठन में सक्रिय भूमिका के लिए जाने जाते हैं। लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहने के कारण उन्हें जिले की कमान सौंपी गई है। बताया जाता है कि मिल्कीपुर उपचुनाव के दौरान टिकट न मिलने पर शीर्ष नेतृत्व द्वारा उन्हें संगठन में समायोजित करने का आश्वासन दिया गया था, जिसके क्रम में यह जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं, कमलेश श्रीवास्तव को दोबारा महानगर अध्यक्ष बनाए जाने को संगठनात्मक निरंतरता के रूप में देखा जा रहा है। उनके पिछले कार्यकाल में संगठन विस्तार और विभिन्न अभियानों के सफल संचालन को ध्यान में रखते हुए नेतृत्व ने उन पर पुनः भरोसा जताया है।

पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया। माना जा रहा है कि आगामी चुनावों और कार्यक्रमों को देखते हुए संगठन को नई ऊर्जा देने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments