Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर एनटीपीसी टांडा में निःशुल्क जांच एवं मोतियाबिंद शल्य चिकित्सा शिविर का शुभारंभ

एनटीपीसी टांडा में निःशुल्क जांच एवं मोतियाबिंद शल्य चिकित्सा शिविर का शुभारंभ

0
3

अम्बेडकर नगर। समुदायिक स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करते हुए एनटीपीसी टांडा ने अपने नैगमिक सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को मेगा नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद शल्य चिकित्सा शिविर का सफल शुभारंभ किया। कार्यक्रम का उद्घाटन परियोजना प्रमुख जयदेव परिदा द्वारा किया गया। इस अवसर पर गरिमा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती संघमित्रा परिदा विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

यह नेत्र जांच शिविर 23 एवं 24 फरवरी को आयोजित किया जा रहा है, जिसके उपरांत 25 से 27 फरवरी तक चयनित मरीजों की निःशुल्क मोतियाबिंद शल्य चिकित्सा महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज,में की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को निःशुल्क जांच, समय पर पहचान तथा उच्च गुणवत्ता वाली शल्य चिकित्सा सुविधा प्रदान करना है। पंजीकरण के प्रथम दिन 150 मरीजों ने अपना पंजीकरण कराया, जिससे क्षेत्र में इस स्वास्थ्य पहल के प्रति उत्साह एवं विश्वास स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ।

कार्यक्रम में प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें डॉ. मुकेश यादव, प्रधानाचार्य; डॉ. संजय सैवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एच.के. सेठी, महाप्रबंधक प्रचालन, एस.सी. सिंह, महाप्रबंधक सतर्कता, डॉ. मनीषा पांडे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एनटीपीसी टांडा; प्रमोद गोयल, अपर महाप्रबंधक अनुरक्षण तथा रजनीश कुमार खेतान, अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन सहित एनटीपीसी टांडा के अन्य अधिकारी एवं चिकित्सा विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

इस प्रभावी पहल के माध्यम से एनटीपीसी टांडा ने आसपास के समुदायों के साथ अपने संबंधों को और मजबूत किया है। रोके जा सकने वाले अंधत्व की रोकथाम एवं जीवन की गुणवत्ता में सुधार की दिशा में यह प्रयास संस्था की समावेशी विकास एवं समग्र सामुदायिक उत्थान के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here