Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासमाज सुधार के संकल्प के साथ मनाई गई गाडगे महाराज जयंती

समाज सुधार के संकल्प के साथ मनाई गई गाडगे महाराज जयंती


अयोध्या। अखिल भारतीय संत गाडगे मिशन उत्तर प्रदेश शाखा, अयोध्या के तत्वावधान में संत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती के अवसर पर भव्य संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और संत गाडगे के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रवीन्द्र कन्नौजिया एडवोकेट ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री रामकुमार कन्नौजिया ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। वक्ताओं ने संत गाडगे महाराज के जीवन, उनके समाज सुधार आंदोलन, स्वच्छता अभियान, अंधविश्वास उन्मूलन तथा मानव सेवा के संदेश पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर कनौजिया ने कहा कि संत गाडगे महाराज ने अपना संपूर्ण जीवन गरीबों, वंचितों और शोषितों के उत्थान के लिए समर्पित किया। उन्होंने स्वच्छता को धर्म से जोड़ते हुए समाज को साफ-सफाई, शिक्षा और समानता का पाठ पढ़ाया, जो आज के समय में और अधिक प्रासंगिक है।

कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं अतिथियों ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने, शिक्षा को बढ़ावा देने तथा युवाओं को समाज सेवा के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ जनों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments