Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यायूपीएसटीडीसी ने शुरू किया ‘सुगम दर्शन’ टूर पैकेज, लखनऊ से अयोध्या एक...

यूपीएसटीडीसी ने शुरू किया ‘सुगम दर्शन’ टूर पैकेज, लखनऊ से अयोध्या एक दिवसीय यात्रा की सुविधा


लखनऊ/अयोध्या। उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ‘सुगम दर्शन’ नाम से नया टूर पैकेज शुरू किया है। इस सेवा के तहत लखनऊ से अयोध्या तक एक दिवसीय यात्रा कराई जाएगी, जिसमें श्रद्धालुओं को निर्धारित व्यवस्था के माध्यम से श्रीराम जन्मभूमि में दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

निगम के अनुसार, टेंपो ट्रैवलर के माध्यम से संचालित होने वाली इस सेवा की पहली यात्रा 21 फरवरी को प्रस्तावित है। इच्छुक यात्री आधिकारिक वेबसाइट upstdc.co.in पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।

यात्रा सुबह 8 बजे लखनऊ के होटल गोमती से प्रारंभ होगी और लगभग 10:30 बजे अयोध्या पहुंचेगी। कार्यक्रम के अंतर्गत हनुमानगढ़ी, श्रीराम जन्मभूमि और कनक भवन के दर्शन कराए जाएंगे। दोपहर में सरयू गेस्ट हाउस में भोजन की व्यवस्था रहेगी। इसके बाद राम की पैड़ी (सरयू रिवर फ्रंट) और नागेश्वरनाथ मंदिर का भ्रमण कराया जाएगा। शाम लगभग 8:30 बजे लखनऊ वापसी होगी।

पैकेज शुल्क वरिष्ठ नागरिकों के लिए 1,500 रुपये तथा अन्य यात्रियों के लिए 2,000 रुपये निर्धारित किया गया है। इसमें यात्रा, भोजन, स्थानीय गाइड, पेयजल तथा स्मृति-चिन्ह शामिल हैं।

निगम द्वारा ‘लखनऊ दर्शन’ बस सेवा के साथ-साथ नैमिषारण्य, वाराणसी-प्रयागराज और दुधवा जैसे स्थलों के लिए भी टूर पैकेज संचालित किए जा रहे हैं। सभी पैकेजों की ऑनलाइन बुकिंग सुविधा उपलब्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments