Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या में बनेगा एयरपोर्ट तक 1.6 किमी लंबा फोर लेन मार्ग, कनेक्टिविटी...

अयोध्या में बनेगा एयरपोर्ट तक 1.6 किमी लंबा फोर लेन मार्ग, कनेक्टिविटी होगी आसान


अयोध्या । प्रयागराज मार्ग से महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक नया फोर लेन मार्ग निर्माणाधीन है। यह 1.6 किलोमीटर लंबी सड़क चांदपुर–हरवंश गांव से शुरू होकर राजर्षि दशरथ स्वशासी मेडिकल कॉलेज के पास से गुजरते हुए एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 तक पहुंचेगी। लगभग 54.13 करोड़ रुपये की लागत से बन रही यह सड़क एयरपोर्ट आने-जाने वाले यात्रियों, तीर्थयात्रियों और स्थानीय निवासियों के लिए तेज, सुरक्षित और जाम-मुक्त आवागमन सुनिश्चित करेगी।

सड़क के दोनों किनारों पर लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है। मेडिकल कॉलेज के छात्र, मरीज और स्टाफ भी इससे लाभान्वित होंगे। लोक निर्माण विभाग के अनुसार लगभग 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और मार्च 2026 तक परियोजना पूरी कर ली जाएगी।

इस मार्ग के बनने से एयरपोर्ट और मेडिकल कॉलेज के बीच सीधे संपर्क के साथ-साथ यात्रियों और राम भक्तों के लिए यात्रा में समय की बचत होगी। फोर लेन सड़क अयोध्या की कनेक्टिविटी और यातायात सुगमता में सुधार के साथ-साथ पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments