Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याऊर्जा, अनुशासन और उत्साह की गूंज बना जयपुरिया का खेल महोत्सव ‘एनथूसिया’

ऊर्जा, अनुशासन और उत्साह की गूंज बना जयपुरिया का खेल महोत्सव ‘एनथूसिया’


अयोध्या। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के वार्षिक खेल महोत्सव ‘एनथूजिया’ में ऊर्जा, अनुशासन और खेल भावना का सुंदर संगम देखने को मिला। छात्र–छात्राओं ने पूर्ण मनोयोग और उत्साह के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। मैदान में अनुशासित कदमों, मुस्कराते चेहरों और जीत की ललक ने पूरे वातावरण को जीवंत बना दिया। विधायक अयोध्या वेद प्रकाश गुप्ता, निदेशक विशाल गुप्ता एवं अन्य अतिथियों ने गुब्बारा उडाकर कार्यक्रम की शुरूआत किया।



कार्यक्रम के दौरान अतिथि खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है और ऐसे आयोजन बच्चों को प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ सहयोग और खेल भावना का पाठ पढ़ाते हैं। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि खेलों के माध्यम से बच्चों में हार–जीत को समान भाव से स्वीकार करने की क्षमता विकसित होती है, जो जीवन में आगे बढ़ने के लिए अत्यंत आवश्यक है।

                 इस अवसर पर विद्यालय के स्कूल क्वायर की सुमधुर प्रस्तुति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया। खेल प्रतियोगिताओं की श्रृंखला में तीरंदाजी में विद्यार्थियों ने लक्ष्यभेदन की सटीकता से सभी को प्रभावित किया। बॉल व मार्कर रेस, स्केटिंग ड्रिल, स्पून एवं लेमन रेस, जिग-जैक रेस तथा बटन रिले रेस में छात्रों ने फुर्ती और संतुलन का परिचय दिया। जुम्बा प्रस्तुति ने ऊर्जा और उमंग का संचार किया। विशेष आकर्षण रहा एथेनिक हार्मोनी ड्रिल, जिसमें 75 विद्यार्थियों ने 6 मीटर लंबा तिरंगा बनाकर राष्ट्रभक्ति की भावना को साकार किया। कराटे ड्रिल के माध्यम से बच्चों ने आत्मरक्षा के गुणों का प्रभावी प्रदर्शन किया। विशेष आकर्षण के रूप में शक्ति योगा पिरामिड में छात्रों ने सधे हुए योग आसनों के जरिए रामायण कालीन दृश्यों को सजीवता प्रदान की, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।



तीरंदाजी प्रतियोगिता में शिवांश पाण्डेय प्रथम, शिवांश मौर्य द्वितीय तथा सूर्यांश तृतीय स्थान पर रहे। एलकेजी रेस ग्रुप-1 में अज़ान खान प्रथम, अनमय मौर्य द्वितीय व प्रद्युम्न मिश्रा तृतीय रहे, जबकि ग्रुप-2 में आर्यवीर सिंह प्रथम, अभियांश सिंह व आरियांश यादव द्वितीय तथा कविश श्रीवास्तव तृतीय स्थान पर रहे। यूकेजी रेस ग्रुप-1 में अरावी व अपराजिता वर्मा संयुक्त प्रथम, आर्थव यादव द्वितीय तथा अडविक कुमार तृतीय रहे, वहीं ग्रुप-2 में मिवान राघव प्रथम, गर्वित गोस्वामी द्वितीय व मो. अजलॉन तृतीय स्थान पर रहे। ग्रुप-3 में ओविस मुस्लिम खान प्रथम रहे। कोन रेस में ग्रुप-1 से शिखर पटेल, ग्रुप-2 से आदित्य कुमार शर्मा तथा ग्रुप-3 से निश्छय सिंह विजेता बने। रिले रेस में ग्रुप-1 से अनय सिंह व रूद्रांश यादव तथा ग्रुप-2 से अभिजीत-कार्तिकेय की जोड़ी ने जीत दर्ज की।

      स्कूल के निदेशक विशाल गुप्ता ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास का सशक्त माध्यम हैं। ‘एनथूजिया’ ने खेलों के माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का संदेश दिया। इस मौके पर स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी सतीश गुप्ता,प्रदीप यादव,समन्वयक डॉ० प्रगति श्रीवास्तव, खेल समन्वयक रेगन सिंह चौहान,अरु श्री गौर,प्रिया गुप्ता, फजलुर्रहमान, अभिषेक सिंह, अजय जायसवाल एवं प्रबंधन से जुडे अधिकारी व कर्मचारी, शिक्षक व बडी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments